पूजा और साधना से अमरता का आशीर्वाद मिलता है:महंत विशाल गौड़  

— श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा आयोजित

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। मंगलवार को चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में छठे बड़े मंगल पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया। सुबह बजरंगबली को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाया गया। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने भक्तों को बताया कि यह पर्व भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। हनुमान की पूजा और साधना से अमरत्व का आशीर्वाद मिलता है। प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने और हनुमान की पूजा अर्चना करने से सकारात्म ऊर्जा का निर्माण होता है और जीवन से नकारात्म शक्तियों का हास होता है। महंत विशाल गौड़ ने बताया अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ धार्मिक शिक्षाओं का ज्ञान भी देना चाहिए ताकि वह अनुचित रास्त पर न जाकर सदमार्ग पर चलकर अपना व अपने देश का भला करें। इस अवसर पर महंत विशाल गौड़ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। महंत ने स्वयं सेवा करते हुए छोला भटूरा, छोला चावल, पूड़ी सब्जी, छाछ और शिकंजी का वितरण किया। इस आयोजन में मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। शाम को भव्य आरती और कीर्तन हुआ जिसमें स्थानीय लोग शामिल हुए।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 

आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा

लखनऊ। मंगलवार आरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हनुमान मंदिर मे आज छठवें बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की भव्य-पूजा अर्चना...
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा