सहयोग संस्था के 101 पौधों से साउथ सिटी में हरियाली का संकल्प
ब्यूरो रिपोर्ट
88 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमारी गुप्ता बनीं अभियान की सहयोगी, 5100 पौधों का लक्ष्य जल्द होगा पूरा
शाहजहांपुर। जनपद की चर्चित सामाजिक संस्था सहयोग ने साउथ सिटी कॉलोनी के डब्ल्यू ब्लॉक पार्क में 101 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के संरक्षक एवं पूर्व ग्रुप कैप्टन वायु सेना प्रमोद गुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य पीपी सिंह ने बताया कि इस सीजन में 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो आगामी दो-तीन कार्यक्रमों में पूरा होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता की 88 वर्षीय भाभी एवं आर कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमारी गुप्ता पत्नी स्वर्गवासी कवि दामोदर स्वरूप 'विद्रोही' का विशेष सहयोग रहा। संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता एवं डायरेक्टर रजनी गुप्ता ने बताया कि संस्था का विस्तार जारी है। जल्द नई टीमें गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों को गति दी जाएगी। संस्था की ओर से जल्द दो-तीन भव्य मेडिकल कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर पौधा रोपण प्रभारी डॉक्टर पुनीत मनीषी ब संगीता गुप्ता ने बताया कि पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा योगदान है, इनके बिना तो जीवन ही नहीं है, इसलिए देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है, कि ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करें और पौधों की सुरक्षा व देखभाल भी करें । साउथ सिटी के चेयरमैन विजय कुमार ने सहयोग संस्था का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक शाहनवाज खा एडवोकेट, प्रधान अनिल गुप्ता, महासचिव सरदार हरजीत सिंह, जिला प्रभारी विकास सक्सेना, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, सचिव सुमन गुप्ता, जलालाबाद अध्यक्ष ममता यादव, तिलहर अध्यक्ष अंकुश गुप्ता, सदस्य अनिल वर्मा, नवनीत प्रकाश गुप्ता, रचना मोहन, विवेक गुप्ता, डॉ. अंकिता वर्मा , सुमन गुप्ता, संगम रस्तोगी , श्याम वर्मा , तन्मय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
