लखनऊ की पीहू ने इटली में फहराया परचम
लखनऊ। राजधानी की होनहार बेटी पीहू यादव को इटली सरकार के रेफ्रिजरेशन के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान मउरो मानतोवन बेस्ट थीसिस से नवाजा है। पीहू को इटली सरकार ने बेस्ट थीसिस अवार्ड के अंतर्गत स्मृति चिन्ह सहित पांच लाख 85 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह इटली के पतवा शहर में आयोजित एक समारोह में दिये।
पीहू ने बीटेक मैकेनिकल इंजीनियर काइट इंजीनियरिंग कॉलेज से किया, फिर आईईएलटीएस परीक्षा को क्लियर किया एवं वर्ष इटली सरकार की विनय तो रीजन स्कॉलरशिप के साथ 2023 मैं पडोवा विवि वेनिस इटली में अपना एमएस पूर्ण किया। इनके पिता डॉ. सुजीत कुमार यादव उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं जबकि छोटी बेटी सृजन यादव नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी कृषि की उपाधि पूर्ण की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
