लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे व्यक्ति को वाहन ने कुचला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊगुडंबा थाना क्षेत्र के गाढ़ी चुंगी इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने साले के साथ पैदल अपने घर जा रहा था। तभी तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

मृतक की पहचान बाराबंकी के देवा निवासी 45 वर्षीय असा राम के रूप में हुई है। वह ट्रक ड्राइवरी का काम करते थे। परिवार में पत्नी मालती देवी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी का नाम प्रिया बताया गया है, जबकि बेटों के नाम अमन और मनीष हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे असा राम अपने साले मनोज के साथ पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान गाढ़ी चुंगी के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश में जुटी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 20 जुलाई को

बस्ती - क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 20 जुलाई 2026 दिन सोमवार को पूर्वान्ह 10:30...
उत्तर प्रदेश 
एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 20 जुलाई को

जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के निर्देश

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बस्ती सदर में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस...
उत्तर प्रदेश 
जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के निर्देश

प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों से की बात, दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों से की बात, दी बधाई

मानसून सत्र गन्ना बुवाई का हुआ भव्य शुभारंभ

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के गेट के ग्राम पिरेला में कृषक श्रवण कुमार के प्लाट पर गन्ना प्रजाति...