जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 91 मामलें,केवल 6 का मौके पर निस्तारण

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बस्ती सदर में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि शिक़ायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें।
उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 91 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 30, पुलिस विभाग 15, पूर्ति विभाग 20, विकास विभाग 07, चकबन्दी विभाग 05, तथा अन्य के 14 मामलें है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, ए-आरकोआपरेटिव रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येन्द्र भूषण, तहसीलदार विनय प्रभाकर सरोज सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

हॉटस्पॉट के जरिए नहीं मिलेगा 5G डेटा एयरटेल के अनलिमिटेड 5G प्लान एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया...
टेक-मित्र 
'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

#Draft: Add Your Title

फिरोजाबाद, नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में निर्भय सागर महाराज संघ द्वारा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का 59...
#Draft: Add Your Title

आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

’जल संरक्षण का लें संकल्प, जल बचाना हम सबकी जिम्मेदारी-गौड़

सोनभद्र। घोरावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रदेश सरकार द्वारा 16 से...
उत्तर प्रदेश 