सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने फेंकी स्याही

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद यहां विरोध जता रहे सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके पर शनिवार को एक महिला ने स्याही फेंक दी। इस घटना से विरोध स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

इससे पहले अभिजीत दीपके ने आरोप लगाते हुए मीडिया से कहा कि दिल्ली पुलिस ने आज सुबह उनकी अनुपस्थिति में जबरन सोनम वांगचुक को धरनास्थल से उठाया है। अब हम इस शांतिपूर्ण आंदोलन को जारी रखेंगे और आज से अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने देश भर की जनता से अपील की है कि इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से ही जारी रखें, कोई भी इस नियम को ना तोड़े।

अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश ये खबर भी पढ़े : अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

वहीं पुलिस ने अनुरोध किया है कि सभी सीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर को खाली कर दें।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा पत्रों के लीक होने की घटनाओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

जानिए अब ग्राहकों के पास कौन-कौन से विकल्प देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए...
टेक-मित्र 
एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

प्रतापगढ़। विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

सीबीआई ने दिल्ली में उप-पंजीयक समेत दो को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के पंजाबी बाग, नांगलोई स्थित उप-पंजीयक नंद किशोर मीना और सुभाष गांधी...
राष्ट्रीय  राज्य 