पसमांदा मुस्लिम समाज ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती
लखनऊ। पसमांदा मुस्लिम समाज कार्यालय स्थित लालबाग में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी की अध्यक्षता में कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी से पूर्व स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पअर्पित कर खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए उनकी 101वीं जयंती की मुबारकबाद दी।
अनीस मंसूरी ने कहा की भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें 'जननायक' कहा जाता है। 24जनवरी 2024को भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा की स्वागत योग्य है लेकिन उनके संघर्षों का सपना तभी साकार होगा जब पूरे देश में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू हो और गरीबों, शोषितों, अति पिछड़ों, पिछड़ो का उसका लाभ मिलने लगे तभी सच में उनका अधूरा संकल्प पूरा होगा।
टिप्पणियां