पीएसी आवासों के निर्माण में मिली खामियां, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी में 32.58 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 108 आवासों के निर्माण में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न किया जाए।

फाउंडेशन और कॉलम निर्माण में मिली कमियों की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक सुधार कराए जाएं और कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।

यह निर्देश शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण के दाैरान दिये। 37वीं वाहिनी पीएसी परिसर में कार्मिकों के लिए मल्टी-स्टोरी आवासीय ब्लॉकों का निर्माण कराया जा रहा है।

सपा के 'पीडीए रथ' को भगवा रंगने पर मायावती ने बताया वोट का लालच ये खबर भी पढ़े : सपा के 'पीडीए रथ' को भगवा रंगने पर मायावती ने बताया वोट का लालच

शनिवार को जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की स्थिति देखी। परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड की निर्माण इकाई-10, कानपुर की ओर से कराया जा रहा है।

परियोजना का निर्माण कार्य 16 मार्च 2026 को शुरू हुआ था और इसे 15 मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके तहत अलग-अलग मल्टी-स्टोरी ब्लॉकों में कुल 108 आवास बनाए जाने हैं।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ने बताया कि ब्लॉक एक, दो और तीन में फाउंडेशन एवं कॉलम कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है। इन ब्लॉकों के फाउंडेशन में ब्रिक वर्क चल रहा है, जबकि ब्लॉक चार और पांच में फाउंडेशन की खुदाई का काम जारी है।

जिलाधिकारी ने ब्लॉक एक, दो और तीन में कराए गए निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान फाउंडेशन में एकरूपता नहीं मिली और कॉलम का एलाइनमेंट भी ठीक नहीं पाया गया।

फाउंडेशन के स्ट्रक्चर की फिनिशिंग भी संतोषजनक नहीं थी। इस पर उन्होंने परियोजना प्रबंधक को पूरे फाउंडेशन कार्य की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जांच के आधार पर आवश्यक सुधार कराने, फाउंडेशन की फिनिशिंग ठीक कराने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए, ताकि परियोजना को निर्धारित समयसीमा में मानकों के अनुरूप पूरा कराया जा सके।

आवासीय परिसर में आवासों के साथ पंप हाउस, बाह्य सीवरेज, बाह्य विद्युतीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ट्यूबवेल मय बोरिंग, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, सीसी रोड, कर्ब स्टोन, इंटरलॉकिंग और परिसर में मिट्टी भराई का कार्य भी कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक संकल्प वर्मा, 37वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान