श्रावस्ती की सैर पर निकले 59 रेलकर्मी, यादगार रहा भ्रमण शिविर
लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में ह्यकर्मचारी कल्याण निधिह्ण के अंतर्गत गोण्डा परिक्षेत्र एवं बहराइच एवं नानपारा के कर्मचारियों के लिये श्रावस्ती का एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 59 रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का दर्शन कराया गया, जिससे उन्हें क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने जेतवन, सहेट-महेट, महाअंगुलिमाल गुफा, कच्ची कुटी, ओरझर थाई टेम्पल, कोरियन टेम्पल तथा दिगंबर जैन शंभनाथ मंदिर आदि महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया और उनके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।
डीआरएम ने कहा की इस प्रकार के कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम कर्मचारियों के मानसिक एवं सामाजिक उत्थान के साथ-साथ आपसी सौहार्द, टीम भावना तथा संगठन के प्रति आत्मीयता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में कर्मचारियों के आवागमन को लेकर बस की समुचित व्यवस्था, प्रात:कालीन नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं सायंकालीन नाश्ता उपलब्ध कराया गया।
यात्रा के दौरान इटियाथोक के प्रसिद्ध विशेष दही-बड़े का भी कर्मचारियों ने आनंद लिया। सभी सम्मिलित कर्मचारियों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे कर्मचारियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
