नोडल अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

श्रमिक पंजीयन हेतु विकास खण्ड स्तर पर विशेष शिविर किये जाएं आयोजित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ब्लैक स्पॉटों को दुरुस्त कर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के निर्देश

  • हाईवे पर अवैध कट रोकने एवं ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन पर जोर

रामपुर। जनपद के नोडल अधिकारी/प्रबंध निदेशक उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान ये खबर भी पढ़े : गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि विकास खण्ड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर श्रमिकों का पंजीयन कराया जाए।साथ ही फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों का भी पंजीयन सुनिश्चित करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।पंचायतीराज विभाग की समीक्षा में जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 1100 सफाई कर्मी एवं 680 ग्राम पंचायतें हैं।नोडल अधिकारी ने फील्ड में सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा निलंबित सफाई कर्मियों के संबंध में भी जानकारी ली।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि जनपद में 18 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं,जिनमें से 05 का सुधार कार्य पूर्ण किया जा चुका है।इस पर नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष ब्लैक स्पॉटों का चिन्हांकन कर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए।उन्होंने कहा कि हाईवे पर कहीं भी अवैध कट न पाए जाएं,क्योंकि अवैध कटों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

कृषि विभाग की पीएम कुसुम योजना की समीक्षा करते हुए बताया गया कि सोलर पंप योजना के अंतर्गत 270 लक्ष्य के सापेक्ष 216 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा 192 किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है।नोडल अधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि शेष पात्र लाभार्थियों का पंजीयन कराते हुए उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कार्यरत चिकित्सकों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए स्थानीय स्तर पर अनुबंध आधारित नियुक्तियां निकाली जाएं,जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा में पाया गया कि जनपद में 147 दुग्ध समितियां हैं,जिनमें से 80 समितियां क्रियाशील हैं।उन्होंने निर्देश दिए कि अक्रियाशील समितियों को शीघ्र सक्रिय किया जाए।पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित किया जाए।

बाल पुष्टाहार कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी सेंटर में भर्ती कराकर उनका समुचित उपचार कराया जाए। बैठक में जिला वनाधिकारी प्रणव जैन,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

काराकास (वेनेजुएला)। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित वेनेजुएला में पांच दिन पहले आए दो भूकंपों से भारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ओद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड का देश का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

मप्रः मुख्यमंत्री आज राजगढ़ जिले के 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को राजगढ़ जिले के विकासखंड सारंगपुर अंतर्गत भैंसवामाता मंदिर में...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज राजगढ़ जिले के 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

जर्मनी का विश्व कप सफर खत्म, पैराग्वे की ऐतिहासिक जीत से फुटबॉल जगत में सनसनी

फॉक्सबोरो (बोस्टन)। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का फीफा विश्व कप 2026 का सफर सोमवार को सनसनीखेज अंदाज में...
खेल 
जर्मनी का विश्व कप सफर खत्म, पैराग्वे की ऐतिहासिक जीत से फुटबॉल जगत में सनसनी

पाकिस्तान के रावलपिंडी में जेल वैन से 14 कैदी भागे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में 14 कैदी जेल वैन से भाग गए। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की आंखों...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के रावलपिंडी में जेल वैन से 14 कैदी भागे

उत्तर प्रदेश

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना राया...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद