प्रयागराज मंडल कार्यालय में एनसीआर महाप्रबंधक ने विद्युत कर्षण नियंत्रण केंद्र का किया उद्घाटन

साइबर सिक्योरिटी सिस्टम से डेटा को मिलेगी साइबर सुरक्षा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज मंडल कार्यालय में स्थापित आधुनिक विद्युत कर्षण नियंत्रण केंद्र (ट्रैक्शन रिमोट कंट्रोल केंद्र) का शनिवार को उद्घाटन किया। महाप्रबंधक ने सीनियर टेक्नीशियन टी.आर.डी. ओम प्रकाश से फीता कटवाकर उद्घाटन कराया, जो टी.आर.डी. विभाग में सीनियर टेक्नीशियन पर पर कार्यरत हैं और दिसम्बर में सेवानिवृत्त होंगे।

उद्घाटन के पश्चात महाप्रबंधक ने विद्युत कर्षण नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं सुनिश्चित करने एवं आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उत्तर मध्य रेलवे के सुरक्षित, दक्ष एवं आधुनिक रेल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी वीरेन्द्र वर्मा ने पीपीटी के माध्यम से विद्युत कर्षण नियंत्रण केंद्र की कार्यप्रणाली एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एवं अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। कहा कि यह केंद्र अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। जिसके माध्यम से विद्युत कर्षण प्रणाली की निगरानी, नियंत्रण एवं संचालन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं दक्ष बनाया जा सकेगा।

नवस्थापित नियंत्रण केंद्र रेल परिचालन की विश्वसनीयता बढ़ाने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, ऊर्जा प्रबंधन तथा विद्युत आपूर्ति प्रणाली की सतत निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अत्याधुनिक सुविधा के माध्यम से रेल संचालन से संबंधित तकनीकी सूचनाओं का त्वरित विश्लेषण एवं बेहतर निर्णय सुनिश्चित किया जा सकेगा।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रयागराज मंडल कार्यालय स्थित विद्युत कर्षण नियंत्रण केंद्र को आरडीएसओ एसपीईसी -130 प्रणाली से उन्नत कर आरडीएसओ एसपीईसी-134 प्रणाली में परिवर्तित किया गया है। नई प्रणाली में डेटा एक्सेस की गति अधिक उन्नत है तथा नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम (एनएमएस) से संचार बाधित होने की स्थिति में भी सटीक एवं त्वरित जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इससे दोष निवारण, प्रणाली सुधार एवं परिचालन कार्यों की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के अधिकारीगण, मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल सहित प्रयागराज मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर बना हुआ है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी, दक्षिण में उमस के बीच बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के उत्तर और दक्षिण...
पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी, दक्षिण में उमस के बीच बारिश के आसार

पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, घर से 2.42 किलो गांजा और 10.88 लाख रुपये बरामद

अररिया। जिले की फुलकाहा थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर गुरुवार की देर शाम मिल्की डुमरिया वार्ड संख्या 3...
बिहार 
पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, घर से 2.42 किलो गांजा और 10.88 लाख रुपये बरामद

असम में बाढ़ का कहर जारी, शिवसागर जिले में सबसे ज्यादा तबाही; 80 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की विभिषिका की बदरंग कहानी शिवसागर जिले में सबसे अधिक देखने को मिल रही है। कई...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, शिवसागर जिले में सबसे ज्यादा तबाही; 80 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी