नेशनल लाइव स्टॉक मिशन से बदली किसान की तकदीर, बकरी पालन से आत्मनिर्भर बने अशोक यादव

पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन में 100+5 बकरी इकाई स्थापना हेतु आवेदन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

  • मऊ के अशोक यादव ने बकरी पालन से लिखी सफलता की कहानी, 07 लोगों को मिला रोजगार"

मऊ। पशुपालन विभाग, जनपद मऊ द्वारा संचालित नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के अंतर्गत संचालित ब्रीड डेवलपमेंट ऑफ लाइव स्टॉक एंड पोल्ट्री योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए आय वृद्धि एवं रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण विकास खंड परदहा के ग्राम नसिरपुर निवासी अशोक कुमार यादव हैं, जिन्होंने योजना का लाभ लेकर बकरी पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

अशोक कुमार यादव ने बताया कि पहले वे गाय पालन कर किसी प्रकार अपना जीवनयापन करते थे, लेकिन अधिक मेहनत के बावजूद अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान उन्हें समाचार पत्रों एवं इंटरनेट के माध्यम से नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना की जानकारी मिली। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उन्होंने योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2023 में 100+5 बकरी इकाई की स्थापना हेतु आवेदन किया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी सम्पन्न ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी सम्पन्न

योजना के अंतर्गत उन्हें ₹6,90,700 की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने आधुनिक बकरी फार्म की स्थापना की। वर्तमान में उनके फार्म पर 124 बकरी/बकरे हैं तथा इस इकाई के माध्यम से 07 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध हुआ है। हरे चारे की व्यवस्था के लिए उन्होंने लगभग आधे एकड़ क्षेत्र में नेपियर घास की खेती भी की है।

श्री यादव ने बताया कि इस योजना से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब आवश्यकता पड़ने पर वे बकरियों की बिक्री कर अपनी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेते हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग एवं नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य किसानों एवं पशुपालकों से भी इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने की अपील की।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के माध्यम से इच्छुक पशुपालकों को वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक तरीके से पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ किसानों की आय में भी निरंतर वृद्धि हो रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग

बस्ती - निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिला अध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
 निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष ने विचार विभाग के चार राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति की

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और पुडुचेरी में विचार विभाग के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।...
राष्ट्रीय  राज्य 
 कांग्रेस अध्यक्ष ने विचार विभाग के चार राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति की

चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, दिया आन्दोलन की चेतावनी

बस्ती - सोमवार को नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित वार्ड नंबर 1 अम्बेडकर नगर मोहल्ला चौखड़ा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक चक...
उत्तर प्रदेश 
चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, दिया आन्दोलन की चेतावनी

चारो तहसीलों में गूंजी जनगणना पारिश्रमिक की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती - जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्र कराने की मांग को लेकर...