सांसद राजीव राय ने मऊ में दो इंटरलॉकिंग सड़कों का किया लोकार्पण

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

  • 5.52 लाख रुपये की लागत से काझा में बनी इंटरलॉकिंग सड़क

मऊ। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय के कर-कमलों द्वारा 'सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना' (वित्तीय वर्ष 2025-26) के अंतर्गत जनपद मऊ के विकास खण्ड रानीपुर एवं परदहा में दो प्रमुख इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।

​इन विकास कार्यों के अंतर्गत विकास खण्ड रानीपुर की ग्राम सभा काझा में 5.52 लाख रुपये की लागत से कन्या पाठशाला शन्तू गोंड के खेत से प्रेम दूबे के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था 'ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड - मऊ' द्वारा पूर्ण कराया गया। 

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

वहीं, विकास खण्ड परदहा की ग्राम सभा इटौरा में समाजवादी पार्टी जनपद मऊ के जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान के प्रस्ताव पर 8.95 लाख रुपये (8,95,400.00 रुपये) की अनुमानित लागत से 212 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। यह सड़क पिच रोड से नन्हकू चौहान के घर से होते हुए केदार चौहान के घरोही के पिच रोड तक बनाई गई है ।

लोकार्पण के दौरान सांसद राजीव राय ने कहा कि ग्रामीण अंचलों का समग्र विकास एवं प्रत्येक नागरिक तक सुगम आवागमन की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही...
राष्ट्रीय  राज्य 
लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप...
उत्तर प्रदेश 