बहला फुसलाकर बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला अधेड़ गिरफ्तार

महानगर इलाके की घटना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊमहानगर इलाके में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बहला फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया। इसके बाद सुनसान जगह पर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी के चंगुल से छूटी बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी 5 साल की बेटी के साथ छेदी लाल नाम के व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। छेदीलाल नाबालिग बेटी को अपनी स्कूटी पर बहला फुसला कर बैठा लिया। इसके बाद तिकुनिया पार्क के पीछे सुनसान जगह पर कपड़े प्रेस करने वाली दुकान के अंदर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने लगा। उसकी बेटी को गलत नियत से प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
 
बेटी काफी गुमशुम थी वजह पूछने पर उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद आरोपी को देर रात सौमित्र वन के पास अकबरनगर बंधा से गिरफ्तार किया गया।
 
पूछताछ में आरोपी की पहचान नगर निगम फ्लैट कॉरपोरेशन अकबरनगर बंधा सचिवालय कॉलोनी निवासी छेदीलाल (56) के रूप में हुई। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
 
लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

कोलकाता। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की प्रदर्शन लेखा परीक्षा रिपोर्ट में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

'हेस्टिंग हाउस' का नाम बदलने की मांग, शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने का प्रस्ताव

पश्चिम मेदिनीपुर। स्वतंत्रता के लगभग आठ दशक बाद भी पश्चिम मेदिनीपुर के जिलाधिकारी का सरकारी बंगला आज भी ब्रिटिश काल...
पश्चिम बंगाल 
'हेस्टिंग हाउस' का नाम बदलने की मांग, शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने का प्रस्ताव

अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बगदाद। अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) पर हमला किया है। इस फोर्सेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात फेसबुक लाइव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के...
राष्ट्रीय 
बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

उत्तर प्रदेश

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा