‘जीरो वेस्ट’ भंडारों की पहल पर सिंगल-यूज प्लास्टिक से बचने का संदेश

470 पंजीकृत भंडारों में गीला-सूखा कचरा पृथक्करण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

79 स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के अवसर पर शहर भर में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां सैकड़ों स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने ‘जीरो वेस्ट भंडारा’ को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। नगर निगम की आईईसी टीम ने भंडारा आयोजकों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

zero waste

भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती  ये खबर भी पढ़े : भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

नगर निगम में पूर्व पंजीकृत 470 भंडारा आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रत्येक स्थल पर गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण हेतु अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था की गई। साथ ही आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी गई। आयोजकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा दोना-पत्तल और कुल्हड़ के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम ने आठों जोनों में जोनल सेनेटरी ऑफिसर के नेतृत्व में स्वच्छता व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी गई। 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के 79 स्थानों पर जलकल विभाग ने पानी के टैंकर लगाए, जबकि प्रत्येक जोन में एक-एक टैंकर रिफिलिंग के लिए आरक्षित रखा गया, जिससे सभी भंडारा स्थलों पर निरंतर जलापूर्ति पूरी हो। नगर निगम द्वारा बड़े मंगल को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाया गया। हर भंडारे में हरे और नीले डस्टबिन लगाए गए तथा बैनर, स्टैंडी और फ्लायर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता वालंटियर्स द्वारा श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया, वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नागरिकों से फीडबैक भी लिया गया। 

कचरा संग्रहण वाहनों पर स्वच्छता जागरूकता जिंगल भी प्रसारित किए गए। हजरतगंज क्षेत्र में सामाजिक संस्थाओं के तत्वाधान में ‘जीरो वेस्ट भंडारा’ की सराहनीय पहल की गई। इस अभियान में नगर निगम लखनऊ, एलएसए, सामाजिक संस्थाओं व वालंटियर्स ने मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाया। भंडारा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित की गई तथा कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया।

नगर आयुक्त ने की अपील
नगर आयुक्त ने सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फिजिकल भ्रमण कर जिन भी स्थानों पर भंडारे आयोजित हुए हैं, वहां विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं, ताकि भंडारे के बाद कहीं भी कूड़ा जमा न रहे। 

इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भंडारे का पंजीकरण अभी तक नहीं कराया गया है, तो अगले मंगलवार को आयोजित होने वाले भंडारों के लिए नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1533 या ‘लखनऊ वन’ एप के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण अवश्य कराएं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना