तेज आंधी-तूफान और बारिश में आम का पेड़ गिरा, छात्र की मौत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। पड़री थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव के भगदना मौजा में आम का पेड़ गिरने से 16 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

भगदना मौजा निवासी अक्षय बिंद (16) पुत्र दुलार बिंद घर के सामने बगीचे में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के चलते पास खड़ा आम का पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कक्षा आठ का छात्र बताया गया है। बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार

फायरिंग में कांस्टेबल घायल, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया