ब्राह्मण संगठनों का हुआ महाकुंभ
लखनऊ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में पचास से ज्यादा ब्राह्मण संगठनों का महाकुंभ रविवार को एपीएस एकाडमी,सेनानी विहार के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
जिसमें अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा जांगिड़ के साथ,प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद विश्वकर्मा,राम शर्मा, शिव मंगल शर्मा, त्रिभुवन नाथ शर्मा,आचार्य राम केवल शर्मा,आचार्य स्वामी नाथ शर्मा आदि के अलावा मथुरा से एनपी शर्मा अपने एक दर्जन साथियों के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने महाकुंभ की आवश्यकता पर मुख्य रूप चर्चा के साथ पांच सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य सभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, दर्जनों साधू - संत के अलावा कई भूतपूर्व सांसद, भूतपूर्व विधायक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियां