लेखपाल संघ ने मनाया स्थापना दिवस

लेखपाल संघ ने मनाया स्थापना दिवस

अलीगढ़/खैर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील खैर इकाई के स्थापना दिवस पर गौमत स्थित कंचन फार्म हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जरूरतमंद साठ लोगों को कंबल वितरण किये गये। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रधान रमेश पहलवान, बिलखौरा मनमोहन सिंह, योगेश शर्मा, गिरीश शर्मा, संजय कुमार आदि का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि संघ के 55 साल के सफर पर प्रकाश डाला।

कहा कि लेखपाल संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 में हुई थी। तभी से इस दिन को प्रदेश भर के लेखपाल स्थापना दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं। कहा कि लेखपाल संघ का हाथ किसान, मजदूर, मजलूम के साथ का नारा रहा। उन्होंने लेखपालों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लेने की बात कही। कहा कि संगठन लेखपालों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करता है।इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, सुनील चौधरी, अवनीश शर्मा, सचिन शर्मा, आकाश चौधरी, महेश चौधरी, प्रेमप्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र वार्ष्णेय, एकता सारस्वत आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी
हाथरस । निखिल देव तिवारी , जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि शासन से...
बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन
एकदम नए फ्लेवर के साथ, इस सब्जी का नाम है पनीर काली मिर्च
मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान
आरोपी पति अपनी पत्नी को तब तक चाकू मारता रहा, जब तक नहीं हो गई मौत 
डिजिटल नजर: ऐप के जरिये बच्चों का मूल्यांकन करेंगे शिक्षक