बकरीद पर लखीमपुर खीरी ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश

डीएम-एसपी ने किया भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी। जनपद में बकरीद का पर्व परंपरा,उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिले में अमन और भाईचारे का संदेश देते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह,एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने जिला मुख्यालय सहित खीरी टाउन का दौरा किया। डीएम ने मुस्लिम समुदाय को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और लोगों से मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम (सदर) अश्विनी कुमार सिंह मौजूद रहे।
 
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की पहचान आपसी प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब से है। यहां सभी समुदाय मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं, जो जिले की सामाजिक एकता को और मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।
 
पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहे। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, अमित कुमार राय, सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी एवं सभी उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। पूरे समय डीएम, एसपी अधीनस्थ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कुशलता की रिपोर्ट लेते रहे। 
                       
बकरीद पर सफाई पर फोकस: घर-घर अवशेष संग्रह की व्यवस्था,डीएम ने किया निरीक्षण
 
बकरीद के मौके पर स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन विशेष रूप से सक्रिय नजर आया। डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निकायों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कुर्बानी के अवशेषों को घर-घर से एकत्रित करने के लिए नगर निकाय की गाड़ियां लगाई गईं। अवशेषों के सुरक्षित और समुचित निस्तारण के लिए पहले से ही निर्धारित स्थानों पर आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
 
डीएम ने खीरी टाउन में सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई कर्मियों की तैनाती, संग्रह व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए अवशेषों का प्रभावी और सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

यरुशलम। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

धमतरी। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अलग-अलग दिनों में 10 से 12 विद्यार्थियों को कक्षाओं में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर काटा,...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक 5 वर्षीय...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ