कानपुर में सरकारी जमीन पर बने निर्माण पर चला केडीए का बुलडोजर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। जिले बर्रा-छह इलाके में हाईवे के पास सरकारी जमीन पर बनाए गए कथित अवैध कब्रिस्तान के एक हिस्से में शनिवार तड़के केडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। चार से पांच बुलडोजरों की मदद से सरकारी भूमि के दायरे में किए गए निर्माण को हटाया गया।

केडीए अधिकारियों के अनुसार, संबंधित पक्ष को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया। मामले को लेकर संबंधित पक्ष न्यायालय भी गया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिलने के बाद केडीए ने कार्रवाई शुरू की।

शनिवार सुबह टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि की सीमा में चिह्नित निर्माण को हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।

केडीए के ओएसडी सत शुक्ला ने स्पष्ट किया कि राजस्व अभिलेखों में जिस भूमि को कब्रिस्तान के रूप में दर्ज किया गया है, उस हिस्से में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सोनभद्र में एससी-एसटी भूमि मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला ये खबर भी पढ़े : सोनभद्र में एससी-एसटी भूमि मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

केवल सरकारी संपत्ति की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि कब्रों के अंदर के हिस्से को नहीं छुआ गया। सरकारी भूमि की सीमा में कब्रों के ऊपरी हिस्से पर किए गए निर्माण को ही हटाया गया है।

केडीए अधिकारियों के मुताबिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि रिकॉर्ड में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज भूमि को कार्रवाई से पूरी तरह अलग रखा गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान