झांसी बुविवि: विधि विभाग के अभ्यर्थियों को सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, धरने पर बैठे छात्र

कुलसचिव ने मामले की जांच के दिए आदेश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को लॉ के छात्र-छात्राओं और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।

आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड्स ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लात-घूंसे बरसाए और अभद्रता की। घटना में कई छात्र घायल हो गए। इसके विरोध में लॉ स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

विश्वविद्यालय के नए परीक्षा भवन में लॉ के छठे सेमेस्टर के छात्रों का लेबर लॉ विषय का पेपर था। परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ छात्र अपने मोबाइल फोन लेने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े थे।

सिविल अस्पताल को मिली नयी व्हीलचेयर  ये खबर भी पढ़े : सिविल अस्पताल को मिली नयी व्हीलचेयर

छात्रों का कहना है कि तीन-तीन छात्रों ने एक बैग में मोबाइल जमा किए थे और टोकन उनके साथी के पास था, इसलिए वे बाहर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स वहां पहुंचे और छात्रों को हटाने लगे।

छात्रों ने जब पूरी बात समझाने की कोशिश की तो गार्ड कथित तौर पर अभद्रता करने लगे। विवाद बढ़ने पर कई गार्ड एकत्र हो गए और छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि छात्रों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया और धक्का-मुक्की भी की गई। घटना के वीडियो भी छात्रों ने बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। छात्रा बुशरा शेख और अनुष्का ने आरोप लगाया कि गार्ड्स ने उनकी बात सुनने के बजाए बदसलूकी की और छात्रों पर हमला कर दिया।

वहीं छात्र मानव श्रीवास ने बताया कि वह अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे, जिसके पास मोबाइल का टोकन था। इसी बात को लेकर गार्ड्स से बहस हुई और बाद में उनके साथी रोहित पाठक को थप्पड़ मार दिया गया। इसके बाद कई गार्डों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लॉ स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और केंद्राधीक्षक डॉ. संतोष पांडेय मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्र कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

छात्रों ने कुलपति को मौके पर बुलाने, दोषी गार्ड्स को तत्काल निलंबित करने और परीक्षा के दौरान पुलिस तैनात करने की मांग रखी। मामला बढ़ने की सूचना मिलते ही कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।

छात्रों ने उन्हें मारपीट के वीडियो दिखाए, जिसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी इंचार्ज को फटकार लगाते हुए जांच के आदेश दिए। रजिस्ट्रार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ दो से तीन दिन में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के आश्वासन के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार

राजस्थान में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश। 17 जुलाई को 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना। 20...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार

पीवी सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अब चेन यूफेई से होगी कड़ी टक्कर

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में...
खेल 
पीवी सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अब चेन यूफेई से होगी कड़ी टक्कर

मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब 9 दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर भारी बारिश की संभावना बनी है।...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नंदीग्राम-एक प्रखंड के तेखाली क्षेत्र...
पश्चिम बंगाल 
नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए घर के पास खेलते समय लापता हुई...
उत्तर प्रदेश 
ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द