जर्जर परिषदीय विद्यालयों की नीलामी जून तक पूरी करने के निर्देश

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने नामांकन बढ़ाने और स्वच्छता व्यवस्था पर दिया जोर

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260602-WA0012 कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं, जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण, विद्यालयों में नामांकन तथा अन्य शैक्षिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जर्जर परिषदीय विद्यालयों एवं भवनों के ध्वस्तीकरण तथा नीलामी की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक (सिविल) को निर्देश दिया कि सभी लंबित नीलामी संबंधी कार्यवाही जून माह के भीतर हर हाल में पूर्ण कराई जाए।उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों के माध्यम से विद्यालयों और उनके परिसरों में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।विद्यालयों में छात्र नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि विद्यालय खुलने के बाद स्कूल चलो अभियान का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाए। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया।बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अधीक्षण अभियंता विद्युत से समन्वय स्थापित कर हाईटेंशन तारों को स्थानांतरित कराने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर