भातखण्डे विवि में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

— ऑटिस्टिक एवं दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

—तबला,पखावज,सितार,वायलिन,गिटार,बांसुरी,जैसी विभिन्न विधाओं का दिया रहा प्रशिक्षण

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला’ का मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ शुभारंभ हुआ। एक माह तक संचालित होने वाली यह विशेष कार्यशाला 26 मई से 25 जून तक आयोजित की जा रही है। ये जानकारी डॉ0 सृष्टि धवन,कुलसचिव ने दी। उन्होंने बताया कार्यशाला में प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं उनके बढ़ते उत्साह एवं कला के प्रति रुचि को दर्शाता है।विशेष रूप से इस वर्ष सर्वाधिक आवेदन कथक नृत्य में प्राप्त हुए हैं,जिससे इस पारंपरिक नृत्य शैली के प्रति युवाओं एवं प्रतिभागियों का विशेष आकर्षण परिलक्षित होता है। इसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय कलाओं की विविध विधाओं को सीखने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है। इसके अंतर्गत शास्त्रीय संगीत,वादन, नृत्य एवं ललित कला की विभिन्न विधाओं में  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। WhatsApp Image 2026-05-26 at 5.52.21 PMकार्यशाला में भारतीय शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं लोकगीत के साथ-साथ तबला,पखावज, सितार, वायलिन, गिटार (वेस्टर्न),बांसुरी, हारमोनियम एवं की-बोर्ड जैसे वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण शामिल है। नृत्य विधाओं में कथक, भरतनाट्यम एवं लोकनृत्य तथा ललित कला के अंतर्गत पेंटिंग एवं क्ले मॉडलिंग (मिट्टी की कला) का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। विशेष रूप से ऑटिस्टिक एवं दिव्यांग बच्चों के लिए शास्त्रीय गायन की विशेष कक्षाओं का आयोजन इस कार्यशाला को समावेशी एवं प्रेरणादायक बनाता है। डॉ मनोज कुमार मिश्रा नें बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक क्षमता को पहचानने और उसे विकसित करने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। ऑटिस्टिक एवं दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कक्षाओं की सराहना करते हुए,उन्होंने इसे समावेशी शिक्षा की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का परिचायक बताया। उन्होनें आशा व्यक्त की कि यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी तथा उन्हें भारतीय सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जोड़ने में सहायक बनेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सेनानी परिवारों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, 8 सूत्रीय मांगें रखीं

प्रयागराज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के करीब 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को महापौर गणेश केसरवानी से मुलाकात कर 8...
उत्तर प्रदेश 
सेनानी परिवारों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, 8 सूत्रीय मांगें रखीं

दिल्ली सरकार पर सौरभ भारद्वाज ने लगाए घोटाले का आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली में...
राष्ट्रीय 
दिल्ली सरकार पर सौरभ भारद्वाज ने लगाए घोटाले का आरोप

7वें अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में एमपी को मिली सराहना

नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में सीएम मोहन यादव सम्मानित भोपाल। विगत दिनों दिल्ली में आयोजित 7वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश...
मध्य प्रदेश 
7वें अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में एमपी को मिली सराहना

टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टुंगसैय्या में स्व. सरनाम सिंह यादव की पावन स्मृति में विशाल पौध वितरण एवं...
उत्तर प्रदेश 
टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा

गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रॉले ने मारी जोरदार टक्कर धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनावर-उज्जैन फोरलेन...
मध्य प्रदेश 
बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश

सेनानी परिवारों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, 8 सूत्रीय मांगें रखीं

प्रयागराज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के करीब 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को महापौर गणेश केसरवानी से मुलाकात कर 8...
उत्तर प्रदेश 
सेनानी परिवारों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, 8 सूत्रीय मांगें रखीं

टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टुंगसैय्या में स्व. सरनाम सिंह यादव की पावन स्मृति में विशाल पौध वितरण एवं...
उत्तर प्रदेश 
टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कांवडियों को गांजा बेचने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,10 किलो अवैध गांजा बरामद

बस्ती - थाना हरैया पुलिस द्वारा रोडवेज बस स्टाप कस्बा हरैया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।...
उत्तर प्रदेश 
कांवडियों को गांजा बेचने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,10 किलो अवैध गांजा बरामद

बढ़े हुए हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स के विरोध में हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बढ़े हुए हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी