सीमित संसाधन व विषम दौर को पार कर आज वटवृक्ष बना तरुणमित्र: राजेंद्र द्विवेदी

तरुणमित्र ने कभी खबरों से समझौता नहीं किया: समूह संपादक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

तरुणमित्र का सरोकार समाचारों के साथ संस्कारों से भी: ब्यूरो प्रमुख लखनऊ

  • समाचार की भाषा सहज, सरल व सटीक हो ताकि अपनी छाप छोड़ सके: न्यूज़ एडिटर

लखनऊ। रविवार को राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक तरुणमित्र के लालबाग में बेलदारी लेन स्थित नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन व लोकार्पण हुआ। नवनिर्मित ‘तरुणमित्र भवन’ का लोकार्पण सूचना निदेशक (उप्र सूचना एवं जनसंपक विभाग) विशाल सिंह आईएएस ने किया। इस दौरान समूह सम्पादक योगेंद्र विश्वकर्मा के साथ वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों के ब्यूरो प्रमुख भी मौके पर पहुंचे।

three (1)

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा ये खबर भी पढ़े : मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि उन्होंने अखबार के बारे में काफी प्रशंसा सुनी है। विशाल सिंह ने कहा कि उन्हें बस यह जानकारी मिली थी कि उन्हें एक अखबार के एक ऐसे कार्यक्रम में जाना है, किन्तु जब वहां पहुंचे तो अभिभूत हो गए। उन्होंने आगे इसी क्रम में यही कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा कि वो अपने परिवार के बीच पहुंच गए हो। सूचना निदेशक ने अखबार और इसमें काम करने वाले सभी पत्रकारों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रश्न करना अच्छा है, लेकिन सही ढंग से किया जाए तो उसकी गरिमा और बढ़ जाती है। उन्होंने अखबार और इसके पत्रकारों के कार्यों को सराहते हुए भविष्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया और साथ ही भवन के तृतीय तल पर बने ‘कैलाश नाथ हाल’ का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

two (1)

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता संघर्षशील होती जा रही है। इसके लिए सभी को सही शब्दों और तथ्यपरक खबरों का चयन बहुत जरूरी है। आगे कहा कि इस काम में तरुणमित्र टीम ने सीमित संसाधनों के साथ और बहुत ही जटिल परिस्थितियों में भी पाठकों के बीच अपनी विश्वसनीयता बनाये रखी, जिसका साक्षात उदाहरण यही कि आज इस नवनिर्मित कार्यालय के रूप में तरुणमित्र एक वटवृक्ष बन चुका है। 

तरुणमित्र मीडिया के समूह संपादक योगेंद्र विश्वकर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों (बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड) से प्रकाशित हो रहे संस्करणों के ब्यूरो प्रमुख को मजबूती के साथ और बेहतर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार का कार्य समाज और प्रशासनिक व्यवस्था को आइना दिखाना है न कि उनसे उलझना। इस कड़ी में मंच का संचालन कर रहे अखबार के ब्यूरो प्रमुख राजेश मिश्र ने बताया कि तरुणमित्र का सरोकार केवल समाचारों को ही प्रकाशित करना नहीं, बल्कि संस्कारों को भी समाज के बीच पोषित करना है। 

12april34567

समाचार संपादक विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि समाचार की भाषा सहज, सरल व सटीक होनी चाहिये ताकि हर श्रेणी के पाठकों के बीच वो अपनी छाप छोड़ सके। इस दौरान समारोह में तरुणमित्र मीडिया समूह के उर्दू संस्करण जवां दोस्त के संपादक अफरोज रिजवी, मार्केटिंग हेड हरजीत सिंह बाबा सहित तरुणमित्र परिवार लखनऊ की ब्यूरो, सिटी रिपोर्टिंग, डेस्क व तरुणमित्र की वीडियो  टीम और इसके अलावा डिजिटल टीम के प्रभारी शिशिर पटेल,साथ ही समाचार पत्र के स्थापना दिवस के अवसर पर एडिटोरियल टीम की मुखिया ब्यूटी सिंह, रिनी राघवन, शिव बलि विश्वकर्मा, अनिल यादव समेत वीडियो सेक्शन के इंचार्ज तुषार शर्मा ,तनुष पांडे समेत संस्थान के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार