हत्याकांड मामला: अपराधी से अपनों ने तोड़ा नाता, इमाम ने जनाज़ा पढ़ने से किया इनकार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: एनकाउंटर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सुड़ारी गांव के पास हुआ. आरोपी टांडा-बांदा हाइवे से भागने की फिराक में था, जहां घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया.

यह पूरी वारदात महिला की संपत्ति हड़पने और शादी के दबाव के चलते अंजाम दी गई थी. पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आमिर का पोस्टमार्टम होने के बाद जब पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया, तो उन्होंने शव लेने से साफ इनकार कर दिया.

कोचिंग अग्निकांड में घायलों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे अजय राय   ये खबर भी पढ़े : कोचिंग अग्निकांड में घायलों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे अजय राय 

परिजनों का कहना था कि उसने जो किया वह इंसानियत के खिलाफ है और ऐसे अपराधी से उनका कोई लेना-देना नहीं है. परिवार ने उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने तक से मना कर दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उसके पाप का घड़ा भर चुका था.

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग

सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और धर्म गुरुओं ने भी आमिर के कृत्य को पूरी तरह नकार दिया. इलाके के पेश इमाम ताज मोहम्मद ने आरोपी के लिए फातिहा पढ़ने और जनाजे की नमाज अदा कराने से मना कर दिया.

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी ये खबर भी पढ़े : यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

उन्होंने संदेश दिया कि मासूमों के हत्यारे के लिए समाज में कोई जगह नहीं है. आखिरकार, पुलिस ने देर रात अपनी देख-रेख में आरोपी के शव को दफन करवाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की.

इस खौफनाक वारदात के पीछे आमिर का संपत्ति हड़पने का लालच था. मृतका का पति सऊदी अरब में रहता था और उसने वहां दूसरी शादी कर ली थी. महिला यहां अपने चार बच्चों के साथ अकेली रहती थी.

पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका आमिर जमानत पर बाहर था और महिला पर शादी का दबाव बना रहा था ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सके. इसी सनक में उसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया.

एसपी प्राची सिंह के अनुसार, जब पुलिस टीम ने आरोपी को सुड़ारी गांव के पास घेरा, तो उसने सरेंडर करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में दो बहादुर पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 आज का राशिफल 25 जून 2026 , जानें किस पर बरसेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता

मेष   दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र मेंसक्रियता वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
 आज का राशिफल 25 जून 2026 , जानें किस पर बरसेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

भोपाल। ओड़िशा के भुवनेश्वर शहर में बुधवार से शुरू हुई 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रथम दिवस सायंकालीन...
मध्य प्रदेश 
65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी एवं स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी