2027 में सपा सरकार बनने पर उपभोक्ताओं को मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन दिए जाने का भी किया एलान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सन् 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

महिलाओं को साल में 40 हजार रुपये पेंशन में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता स्वास्थ्य सेवाओं की बर्बादी, खाद की कमी से जूझ रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

अखिलेश यादव लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में बुन्देलखण्ड सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस ये खबर भी पढ़े : बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही बिजली की ठगी के खि़लाफ़ उत्तर प्रदेश की जनता के गुस्से का मीटर हाई है, क्योंकि उसे पता चल गया है कि बेवजह ज़रूरत से ज़्यादा मीटर रीडिंग आने और बिजली का खर्चा बेतहाशा बढ़ने का असली कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भ्रष्टाचार है।

जनता समझ गयी है कि भाजपाई ठेके देने से पहले ही मीटर-बिजली कंपनी से एडंवास कमीशन वसूल लेते हैं, जिसकी वसूली बिजली कंपनियाँ मीटरों को पहले से तेज दौड़ने के लिए सेट करके करती हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के बिजली मीटर भी, ईवीएम मशीन की तरह हेराफेरी करते हैं। भाजपाई जनता के गुस्से के करंट से दूर ही रहें। महंगे सिलेंडर और महंगी बिजली के बिल ही भाजपा का कनेक्शन सत्ता से काट देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव का परिणाम दोहराते हुए 2027 में अधिक से अधिक विधायक जिताना है। भाजपा की कुटिल चालों पर नज़र रखना होगा। इन्होंने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा, बिजली व्यवस्था सब चौपट हो चुकी है।

प्रदेश में समाजवादी सरकार आने पर ही व्यवस्था में सुधार होगा। हर वर्ग को न्याय मिलेगा। प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से बढ़ेगी। कानून का राज बहाल होगा।

यादव ने कहा है कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर समाजवादियों को बदनाम करने की कोशिश करती है। भाजपा चाहे जितना भ्रामक प्रचार कर ले, उसकी एक भी चालाकी नहीं चल पाएगी।

भाजपा अपनी चाल में सफल नहीं होगी। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त आ चुकी है। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक/आधी आबादी) समाज भाजपा से मुक्ति चाहता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता और आपसी तालमेल करके भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में पराजित करना है। ऐसी रणनीति बनाकर काम करना है जिससे हर सीट पर भाजपा को हराना सुनिश्चित हो जाए। 2027 में भाजपा एक-एक सीट के लिए तरस जाए।

यादव ने कहा कि भाजपा नरेटिव तो गढ़ती है लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है। जनता से झूठे वादे करती है। भाजपा राज में मंहगाई बेतहाशा बढ़ गयी है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये हैं। चारों तरफ लूट-खसोट का बोलबाला है। हर विभाग, हर कार्य में भ्रष्टाचार और लूट है।

महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की स्थिति दयनीय है। महिला अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। अब भाजपा को जाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...