मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। रविवार शाम को शहर के मोहल्ला फ़रशोरी टोला में मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला कार्यालय पर प्रदेश सचिव अकील अहमद के नेतृत्व में नववर्ष बधाई एवं नवआगंतुक सदस्यों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश वर्मा ने प्रदेश सचिव अकील अहमद का  शाल ओढ़ाकर कर एवं मल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉक्टर हिना खान ने जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ढींगरा, पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर डीके चड्ढा, इस्लामियां इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मोहम्मद खिजर अहमद, पत्रकार सालिम रियाज, विकार, तनवीर अहमद, पीडब्लूडी कर्मचारी संघ के उपमंत्री सोरनलाल पाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास कश्यप संरक्षण के जिला महासचिव प्रमोद बजाज, दास डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर एम एम फ़रशोरी, सभासद पम्मी खान, अख्तर सादिक प्रिंस, डॉक्टर हिना, कदीर अहमद एडवोकेट, अयूब अली एडवोकेट,आदि का मल्यार्पणकर स्वागत किया गया। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के प्रदेश सचिव अकील अहमद एवं अख्तर सादिक प्रिंस एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग बदायूं से सेवानिवृत्त महेंद्र पाल वर्मा का स्वागत किया।

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था ये खबर भी पढ़े : नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

प्रदेश सचिव अकील अहमद ने कहा कि मानव अधिकार प्रत्येक व्यक्ति के ऐसे मूलभूत अधिकार हैं, जो किसी भी मनुष्य के सामान्य जीवन जी सकने के लिए आवश्यक होते हैं। ऐसे में मानवाधिकार मनुष्य के अधिकारों का संरक्षण के लिए अपने दायित्व का निर्वहन बेहतर तरीके से कर रहा है, इसमें वे सभी अधिकार हैं जो किसी को भी मानव होने के नाते मिलने चाहिए, सभी व्यक्तियों के लिए भूख, बीमारी, लाचारी, कुपोषण, दमन से सुरक्षा चाहिए सभी को घर नौकरी तथा समाज में शांतिपूर्ण ढंग से रहने व काम करने हेतु संरक्षण चाहिए। मानव अधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान का प्रयास है कि प्रत्येक मनुष्य को यह सब मिले और वह गरिमामय ढंग से समानता एवं स्वतंत्रता पूर्वक अपना जीवन यापन कर सके। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र वर्मा ने किया। इस मौके पर राजकुमार कश्यप, प्रशांत बंसल, निहालुद्दीन,अशोक कपूर, सुनील सम्राट ढींगरा, देवेंद्र कुमार ढींगरा, सुमन ढींगरा, खुर्रम सैफी, हनीफ खान, अनिल शर्मा, नौशाद, राजीव रस्तोगी, विजय वर्मा, अभिषेक वर्मा, निदा खान, सबन खान, पवन वर्मा, सौम्या वर्मा, शगुफ्ता अकील, सौविया, रिजवान अहमद, हबीब हुसैन, यासिर, विकार अहमद, सलीम खान, राजू यादव, सोनू वर्मा, नदीम खा, शकील अहमद, अरुण गिहार आदि मौजूद रहे। 

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार