घर खर्च विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलवल। शहर की कालड़ा कॉलोनी में घरेलू विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। घर खर्च को लेकर हुए विवाद के बाद कथित रूप से पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मां को बचाने के प्रयास में उनका 19 वर्षीय बेटा भी झुलस गया।

गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मंगलवार काे हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि 42 वर्षीय ममता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसका पति अनिल होटल का संचालन करता है। दोनों के बीच लंबे समय से घर खर्च को लेकर विवाद चलता आ रहा था।

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग ये खबर भी पढ़े : भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

पीड़िता के अनुसार, घटना वाली रात अनिल शराब के नशे में घर लौटा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर अनिल ने स्वयं डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

ममता ने बताया कि देर रात जब वह रसोई में पानी पीने गई, तभी पीछे से आए पति ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरते ही उसने शोर मचाया। उसकी चीख सुनकर 19 वर्षीय बेटा अंश मौके पर पहुंचा और मां को बचाने का प्रयास किया।

इस दौरान उसके हाथ भी झुलस गए। परिजनों की सहायता से गंभीर रूप से झुलसी ममता को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। हथीन गेट चौकी प्रभारी शेर सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने अस्पताल में अपने बेटे की मौजूदगी में बयान दर्ज कराए हैं।

बयान के आधार पर आरोपी पति अनिल के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और उसे जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार

जोधपुर। शहर की चर्चित लेडी डॉन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उस पर मध्यप्रदेश के एक हैड...
राजस्थान 
लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार

दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़ , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके स्थित रोड क्रमांक ११ पर मंगलवार को दोपहर में यूनिवर्सल हाईस्कूल की स्कूल बस पर...
महाराष्ट्र 
दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़ , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल

बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के दो रोमांचक मुकाबले...
उत्तर प्रदेश 

विचपरी पुल से कूदे प्रेमी युगल , प्रेमिका का शव नहर से बरामद

बहराइच। सोमवार को विचपरी पुल से छलांग लगाने वाले प्रेमी प्रेमिका में से पुलिस ने प्रेमिका का शव मंगलवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विचपरी पुल से कूदे प्रेमी युगल , प्रेमिका का शव नहर से बरामद