फतेहपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोली से घायल, साथी फरार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हाे गई। कार्रवाई में वांछित अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि उसका साथी फिरोज मौके से भागने में सफल रहा।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कल्यानपुर थाना पुलिस आज भोर पहर बिंदकी रोड स्थित दादन खेड़ा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलोरो में आती दिखाई दी, जिसे रोकवा कर तलाशी लेने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हाे गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से बदली खुशी की दुनिया, पिता को मिला नया ई-रिक्शा ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से बदली खुशी की दुनिया, पिता को मिला नया ई-रिक्शा

पकड़े गए बदशाश की पहचान प्रतापगढ़ जिले के ग्राम विसहिया निवासी शाहनवाज उर्फ साहिल के रूप में हुई है। वह फतेहपुर जिले के थाना कल्यानपुर में दर्ज एक मुकदमें में वांछित था। पुलिस रि​कार्ड में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध फतेहपुर सहित अन्य जिलाें के विभिन्न थानों में 24 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी खंगाली जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन, एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो मिस कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा दाे हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है तथा उसके साथी की तलाश में टीम काे लगाया गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

जोधपुर। देश के ऊर्जा क्षेत्र में चार जुलाई को नया इतिहास रचा जाएगा। करीब 79459 करोड़ रुपए की लागत...
राजस्थान 
79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा को...
राष्ट्रीय  राज्य 
सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

बदायूं। शहर में लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर अब नगर पालिका परिषद पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई