पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को जिला कांग्रेस कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा समेत सैकड़ों नेताओं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर किया नमन, समाजसेवा में योगदान को किया याद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की स्मृति में एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मोहसिना किदवई के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनसेवा, सामाजिक समर्पण और जनता के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 25 व्यक्ति स्वस्थ   ये खबर भी पढ़े : एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 25 व्यक्ति स्वस्थ  

नेताओं ने उन्हें एक सशक्त, संवेदनशील और जनप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, अश्विनी त्यागी, रियाज अहमद, हरेंद्र सिंह बाबा, बाबूराम आर्य, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉली त्यागी, रूबी मलिक, सीमा नाजमीन, राजकुमार शर्मा, हरपाल सिंह, रिजवान मलिक, विनोद धामा, आचार्य विकास कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, जयवीर सिंह, राजीव शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, शोएब, कुनाल वर्मा, सुरेंद्र शर्मा और उदय सिंह पाल सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत