तेज रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
घायल महिला ने रास्ते में ही तोड़ा दम
मोहनलालगंज,लखनऊ। लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग पर पूर्व विधायक अमरीश पुष्कर के आवास के सामने सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक 55 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जिया मऊ गांव की रहने वाली नाजिया खातून (55) पत्नी मुन्ना सोमवार शाम लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग से गुजर रही थीं सामने एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल नाजिया खातून को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएचसी मोहनलालगंज के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना सीएचसी के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
