हमीरपुर नाव हादसा: महिला और चार बच्चों के शव मिले, एक अब भी लापता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से हुई घटना में चार बच्चों एवं एक महिला की मौत हो गई है। पांचों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

नाव पर 9 लोग सवार थे। इसमें तीन लोगों को बचा लिया गया था, जबकि एक अभी भी लापता है। लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के राजू निषाद की बेटी की शादी बीते मंगलवार को हुई थी।

सावन के पहले सोमवार से पहले नगर निगम अलर्ट ये खबर भी पढ़े : सावन के पहले सोमवार से पहले नगर निगम अलर्ट

शादी समारोह में कई गांवों से रिश्तेदार परिवार समेत शामिल होने आए थे। बुधवार को दुल्हन की विदाई की रस्में संपन्न कराने के बाद राजू के रिश्तेदारी में आए नौ लोगों ने खरबूजा खाने की जिद की।

निषाद बिरादरी के लोगों ने गर्मी के सीजन में यमुना नदी की रेत पर खरबूजा और तरबूज की खेती तैयार की थी। बुधवार की शाम गांव का विष्णु निषाद नाव से सभी लोगों को खरबूजा खिलाने ले गया।

नाव में बृजरानी पत्नी पप्पू निषाद, घाटमपुर निवासी अर्चना पुत्री सर्वेश, रानी पुत्री बच्चन, आकांक्षा पुत्री रामहित, लव्यांश पुत्र विष्णु, गोरेलाल पुत्र महेश व आदित्य पुत्र महेश समेत नौ लोग सवार थे।

खराब मौसम के बावजूद नाव यमुना नदी पार पहुंची, जहां रेत में खरबूजे तोड़ने के बाद सभी लोग नाव में बैठकर वापस आने लगे तभी बीच धारा में नाविक की लापरवाही से नाव पलट गई।

हादसे में वहां चीख पुकार मच गई। विष्णु किसी तरह तैरकर बाहर आ गया, जबकि स्थानीय गोताखोरों ने रिंकू और पारुल को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

नाविक धीरू ने बताया कि बहन की शादी में रिश्तेदार आए थे जो विदाई के बाद खरबूजा खाने के लिए नाव में बैठकर यमुना नदी पार गए थे। लौटते समय नदी के बीच धार में नाव अनियत्रिंत होकर पलट गई थी।

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में नदी से मनकीकला गांव निवासी बृजरानी (35) पत्नी पप्पू निषाद, घाटमपुर निवासी अर्चना (14) पुत्री सर्वेश, कौतूपुर गांव निवासी रानी (9) पुत्री बच्चन, मनकी गांव निवासी लव्यांश (5) पुत्र पप्पू, आकांक्षा (9) पुत्री रामहेत के शव मिले हैं। अन्य लापता की तलाश जारी है।

जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि जनपद हमीरपुर में नाव दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

7 लाख के जेवर और नकदी चोरी नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित खिदा बीघा...
बिहार 
चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई  बंगाईगांव । असम के बंगाईगांव ज़िलांतर्गत न्यू बंगाईगांव जंक्शन पर चलती...
राष्ट्रीय 
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल