बस्ती के स्थापना दिवस पर दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव का शानदार आगाज

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमः युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। राज्य स्तरीय बालक बालिका खो खो, हैंडबॉल , कबड्डी के खिलाड़ियों ने जीतने के लिए पूरे जोश के साथ खूब पसीना बहाया। अमर बलिदानी सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित वशिष्ठ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि वशिष्ठ महोत्सव मनाया जाना गौरव की बात है। इन्होंने आयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। कार्यकम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश के 51 जनपदों से 80 टीमें राज्य खो खो प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
बस्ती जनपद के हैंडबॉल, वालीबाल और कबड्डी से 35 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच में खो खो बालिका वर्ग में वाराणसी और श्रावस्ती के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी 08 - 01 से विजेता रही। इसी संवर्ग में दूसरा मैच गोरखपुर ने देवरिया को 05 ऋ 04 से हराकर विजेता बनी। बालक संवर्ग में पहला मैच जौनपुर और अमरोहा के बीच खेला गया जो रोमांचक मुकाबले में टाई घोषित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक संवर्ग में कप्तानगंज की टीम ने बी आर एस एकेडमी गढ़ा गौतम को 20ऋ 18 के मुकाबले कराकर जीत दर्ज किया। बालिक संवर्ग के दूसरे मैच में बस्ती टाइगर ने कोटवा भरतपुर को हराकर 09- 07 से जीत दर्ज किया। बालिका संवर्ग में बी आर एस एकेडमी ने कप्तानगंज को 18 ,15 से हराकर विजेता बनी। बालिका संवर्ग  में हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में स्टेडियम की टीम ने कड़े मुकाबले में बेगम खैर की टीम को 05, 04 से हराया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि महेश शुक्ल ने महर्षि वशिष्ठ के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और द्वीप प्रज्वलित समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। बेगम खैर की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बी आर एस एकेडमी गढह़ा गौतम की बालिकाओं ने द्वीप योगा, ग्रुप योगासन और रिंग डांस प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हाजी मुहम्मद अमीन इण्टर कॉलेज हरैया के विद्यार्थियों ने बैड के साथ मार्च पास्ट कर उत्कृट प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर प्रभाकर ओझा, राम सिंह, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, रणधीर सिंह, मयंक श्रीवास्तव, मास्टर शिव, विजय श्रीवास्तव, चंद्र मणि श्रीवास्तव, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, मेजर चंद्र शेखर शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, यूपी ने तैयार किया 2047 का रोडमैप ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, यूपी ने तैयार किया 2047 का रोडमैप

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

2017 से द्रमुक के साथ थी एमडीएमके, राजनीतिक पहचान कमजोर होने का लगाया आरोप
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सहकारी मॉडल पर आधारित...
गुजरात 
सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

नई दिल्ली/विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए। राजधानी विक्टोरिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शिमला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

उत्तर प्रदेश

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगरसंदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना