नये भारत का साक्षात्कार करायेगा स्वर्णिम भारत महाकुम्भ पंडाल

चैतन्य देवियों के दर्शन भी मिलेंगे, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रुप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ मेले में इस बार रामराज्य की परिकल्पना वाला स्वर्णिम भारत देखने को मिलेगा। इसके लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रयागराज सेवा केन्द्र द्वारा 2 एकड़ में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। जिसे बनाने के लिए मुम्बई, भिलाई, कानपुर, लखनऊ तथा कई स्थानों की टीमें लगी हुई हैं।

इसमें कलियुग से इतर सतयुग अर्थात आने वाले कल के स्वर्णिम भारत का पूरा मॉडल तैयार किया जा रहा है। इसमें रहन-सहन से लेकर सभी चीजें आपको देखने को मिलेगी, जो महाकुम्भ का एक मुख्य आकर्षण होगा। इसके साथ ही 40 उठे पहाड़ों से चैतन्य देवियां प्रकट होंगी, जिनका दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसका पूरे मेले में अलग ही रुप होगा। स्वर्णिम कृषि का आधार सनातन संस्कृति पर आधारित आदर्श और गोकुल गॉंव का मॉडल भी लगाया जा रहा है। इसमें खासतौर पर नशामुक्त महाकुम्भ का भी प्रयास किया जायेगा।

पत्नी को वापस लाने के लिए पिता ने कराया बेटे का अपहरण ये खबर भी पढ़े : पत्नी को वापस लाने के लिए पिता ने कराया बेटे का अपहरण

ब्रह्माकुमारीज प्रयागराज क्षेत्र की प्रभारी बीके मनोरमा ने बताया कि यह पहली बार है, जिसमें देश-विदेश से नामचीन कलाकार भारत की संस्कृति और सभ्यता पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। होलोग्राम, वैल्यूग गेम और भी कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जायेगी। तैयारियों में लगे सौ से ज्यादा लोग इस विशाल पंडाल को सजाने के लिए सौ लोगों की टीम दिन रात अंतिम रुप देने में लगी हुई है।

सेक्टर 7 में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के समीप यह विशाल मेला लगाया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 9 बजे तक खुला रहेगा। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जायेगा। अंत में उन्होंने बताया कि मेले में राजयोग ध्यान और मेडिटेशन सिखाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। जिसमें कई योग विशेषज्ञ अपनी सेवायें देंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत