मथुरा में चाय पी रहे चार लोगों को अनियंत्रित कंटेनर ने रौंदा, दो की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना गोविन्द नगर क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-आगरा हाईवे पर मथुरा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने चाय की दुकान पर बैठे लोगों को रौंद दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थाना गोविन्द नगर क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को भोर में गोकुल रेस्टारेंट के आगे चौधरी कैंटीन के सामने चाय की दुकान पर चाय पी रहे लोगों पर दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए कुचलता हुआ निकल गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हाे गयी। मृतकाें में चंदौली, छाता निवासी ललित पुत्र जगदीश और एक अज्ञात व्यक्ति है। वहीं हादसे में घायल नरी, छाता निवासी तेजपाल पुत्र बासुदेव और गंगनपुर, एटा निवासी विकास पुत्र महेंद्र का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

14 साल बाद प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में इंसाफ, सातों दोषियों को उम्रकैद ये खबर भी पढ़े : 14 साल बाद प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में इंसाफ, सातों दोषियों को उम्रकैद

थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त कंटेनर हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कश्मीर में फिर नरसंहार की कोशिश!

कुलगाम : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया।...
राष्ट्रीय 
कश्मीर में फिर नरसंहार की कोशिश!

आखिर मोरक्को से स्पेन में कैसे घुसे प्रवासी?

स्यूटा: स्पेन के छोटे से क्षेत्र स्यूटा में गुरुवार को उस समय बड़ा सीमा संकट खड़ा हो गया, जब मोरक्को...
अंतर्राष्ट्रीय 
आखिर मोरक्को से स्पेन में कैसे घुसे प्रवासी?

नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह ने जैवलिन में दिखाया कमाल

कॉमनवेल्थ गेम्स : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 9वां दिन काफी शानदार रहा है, जिसमें जैवलिन थ्रो के...
खेल 
नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह ने जैवलिन में दिखाया कमाल

आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

मेष  आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए।...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती