शाहजहांपुर महोत्सव में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किशोर ट्रॉफी का किया अनावरण
रंगारंग कार्यक्रम के साथ महोत्सव का हुआ समापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में अटल सभागार पहुँचे, जहाँ क्रिएटिव आर्ट के तत्वावधान में चल रहे शाहजहांपुर महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने महापौर अर्चना व संस्था के मुख्य संरक्षक प्रख्यात समाजसेवी हरिशरण बाजपई के साथ मिलकर किशोर ट्रॉफी का अनावरण किया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, राजकमल बाजपई, अभिनव तिवारी, पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला, नरेंद्र मिश्रा, राजेश अवस्थी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महोत्सव में कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं का संगम देखने को मिला, जिसने जनपद की सांस्कृतिक पहचान को एक बार फिर जीवंत कर दिया। रविवार को देर रात शाहजहांपुर महोत्सव का समापन हुआ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
