ओमेक्स रेजीडेंसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निवासियों में मारपीट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊसुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स रेजीडेंसी-2 सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

रहवासी कमल गुप्ता और सुधा तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे पिछले 5 साल से सोसाइटी में अवैध कब्जे और बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर बात करने आरडब्ल्यूए ऑफिस गई थीं। उन्होंने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हजारी गुप्ता से मिलने की बात कही, जिस पर सचिव आकाश अग्निहोत्री नाराज हो गया। आरोप है कि उसने आपत्तिजनक बातें कीं और अकेले में मिलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कमल गुप्ता को धक्का दे दिया गया, जिससे उनके हाथ और सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचीं सुधा तिवारी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि उनके बाल खींचे गए और सिर लोहे की ग्रिल से टकराने की कोशिश की गई। निवासियों का यह भी दावा है कि आकाश अग्निहोत्री ने खुद को फंसता देख अपना सिर खुद ग्रिल से टकरा लिया, जिसका वीडियो भी मौजूद है।
 
शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी पहले भी एक बुजुर्ग से मारपीट कर चुका है, जिसकी एफआईआर दर्ज है। दूसरी ओर आरडब्ल्यूए महामंत्री सुनील कुमार अग्निहोत्री ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ लोग मीटिंग के बहाने ऑफिस आए और बातचीत करने के बजाय मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने प्रियांक मित्तल, रूपेश तिवारी व उनकी पत्नी और विनोद चतुर्वेदी व उनकी पत्नी पर हमला करने का आरोप लगाया है।
 
तहरीर के मुताबिक, विनोद चतुर्वेदी ने उन्हें उठाकर बाहर पटक दिया, जबकि रूपेश तिवारी और उनकी पत्नी ने थप्पड़-चप्पल से मारा और लोहे की ग्रिल पर धक्का दे दिया, जिससे उनका सिर फट गया। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दोनों पक्षों की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि दस अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया ट्रेड...