तेज रफ्तार एंबुलेंस और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में पिता - पुत्र की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रविवार की सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस द्वारा सामने से आ रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मारने से टेंपो में बैठे एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से पिता -पुत्र की मौत हो गई जबकि मां एवं दो अन्य छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

आगरा में रविवार की सुबह थाना क्षेत्र जगदीशपुर अंतर्गत बिचपुरी क्षेत्र में सदर वन रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस ने सामने से आ रहे एक टेंपो मैं जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में टेंपो में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से पिता व पुत्र की मौके पर मौत हो गई जबकि परिवार के ही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला, टेंपो के खरपच्चे उड़ गए। पूरा परिवार दिल्ली से अपने निजी टेंपो संख्या डीएल 1 आर ईजी 1277 से अपने गांव सदरबन एक शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया था।

आज सुबह करीब 9 बजे यह परिवार कहीं जा रहा था इसी दौरान बिचपुरी सदरवन रोड पर ही हादसा हुआ। टेम्पो में चालक नेम सिंह (36 वर्ष) पुत्र रोशन लाल, कांता उम्र करीब (34 वर्ष) पत्नी नेम सिंह शिवम (14 वर्ष), निखिल (12 वर्ष) व प्रशांत (10 वर्ष) पुत्रगण नेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

जिन्हें उपचार हेतु निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिचपुरी ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा नेम सिंह व पुत्र शिवम को मृत घोषित कर दिया मृतकों को मोर्चरी भिजवा दिया गया है तथा इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कांता, निखिल व प्रशांत को बेहतर इलाज हेतु एस एन हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।

गांव सदर वन में शादी वाले घर में मातम छा गया है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जगदीशपुरा प्रदीप कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को कब्जे में लेकर इसके चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

प्रथम दृष्ट्या में स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी से मिली जानकारी के अनुसार घटना तेज रफ्तार के कारण घटित होना प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जायगा। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण का आयोजन

फिरोजाबाद, हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,  में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण  का आयोजन

एक फ्रेम में मोदी, पवार और शाह, रेवती सुले के रिसेप्शन की तस्वीर से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

किसानों-कर्जमाफी से लेकर रेलवे और महाराष्ट्र के मुद्दों पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
एक फ्रेम में मोदी, पवार और शाह, रेवती सुले के रिसेप्शन की तस्वीर से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

सपा कार्यालय पर मनाई गयी सपा सांसद फूलन देवी की जन्म जयन्ती

फिरोजाबाद।  सपा कार्यालय पर सोमवार को मनायी गयी भदोही से समाजवादी पार्टी की सांसद फूलन देवी की जन्म जयंती जिसकी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय पर मनाई गयी सपा सांसद फूलन देवी की जन्म जयन्ती

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

उन्होंने सवाल किया कि क्या गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी नहीं
राष्ट्रीय  राज्य 
 सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

असांव फायरिंग केस में नामजद आरोपी अमरजीत गिरफ्तार

सीवान। जिले के असांव थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में असांव पुलिस...
बिहार 
असांव फायरिंग केस में नामजद आरोपी अमरजीत गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण का आयोजन

फिरोजाबाद, हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,  में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण  का आयोजन

सपा कार्यालय पर मनाई गयी सपा सांसद फूलन देवी की जन्म जयन्ती

फिरोजाबाद।  सपा कार्यालय पर सोमवार को मनायी गयी भदोही से समाजवादी पार्टी की सांसद फूलन देवी की जन्म जयंती जिसकी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय पर मनाई गयी सपा सांसद फूलन देवी की जन्म जयन्ती

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल