संगठन की मजबूती, अनुशासन और आगामी अभियानों की रणनीति पर हुआ व्यापक मंथन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के सफल एवं अनुशासित समापन के उपरांत विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल के सभागार में कोर कमेटी एवं प्रशिक्षण वर्ग संचालन व व्यवस्था समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि वर्ग प्रभारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी अभियानों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग की सफलता सभी समितियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा और वैचारिक प्रतिबद्धता से मजबूत होता है तथा प्रशिक्षण वर्ग इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सामाजिक और संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाया गया है, जिससे वे सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें। उन्होंने सभी समितियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भोजन, आवास, मंच, पंजीकरण, तकनीकी, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं ने चौबीसों घंटे तत्पर रहकर कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखी।
बैठक में जिला कोर कमेटी के सदस्य जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, संजय जायसवाल, चन्द्रप्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा एवं अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में वर्ग संचालन समिति के प्रमुख दिव्य प्रकाश, नियंत्रक सतेन्द्र सिंह ‘भोलू’, सह नियंत्रक राधेश्याम कमलापुरी, कार्यक्रम प्रमुख अमृत कुमार वर्मा, व्यवस्था प्रमुख देवेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, अजय पाल सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, चन्द्रशेखर ‘मुन्ना’ एवं शालिनी मिश्रा के कार्यों की विशेष सराहना की गई।
इसके अतिरिक्त सर्व व्यवस्था प्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी ‘गिल्लम’, भोजन प्रमुख सुनील सिंह, आवास प्रमुख राजकुमार शुक्ल, मंच व्यवस्था प्रमुख विनय सिंह भारद्वाज, साज-सज्जा प्रमुख अभिषेक कुमार गौतम, प्रदर्शनी प्रमुख गौरव अग्रवाल, स्वच्छता प्रमुख विद्यामणि सिंह, पंजीकरण प्रमुख दिलीप पाण्डेय, तकनीकी प्रमुख सुरेन्द्र चौधरी, यातायात प्रमुख वीरेन्द्र गौतम, सुरक्षा प्रमुख ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, अतिथि प्रमुख भानु प्रकाश मिश्र एवं मोबाइल पार्किंग प्रमुख दिव्यांशु दुबे के योगदान की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक अभियानों को इसी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

  बढ़ी खुदरा महंगाई : खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 किन...
कारोबार 
 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

मूंग दाल के पकौड़े  : मौसम सुहावना हो और शाम की गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े मिल जाए तो इससे...
खाना पकाना 
शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

कांजी: कांजी पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक ड्रिंक है। फर्मेंटेशन के कारण इसमें...
लाइफस्टाइल 
गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

अतरंगी जुगाड़ : अपने देश में ऐसे खूब सारे लोग हैं जिनका दिमाग थोड़ा हटके चलता है और वो अनोखे...
विचार मित्र 
ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

नई दिल्ली। तकनीक का उपयोग करने में चीन बाकी देशों से हमेशा आगे नजर आता है। वहां दक्षिण-पश्चिम प्रांत युन्नान...
टेक-मित्र 
चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

उत्तर प्रदेश

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर