कार्यकर्ता सम्मेलनों से संगठन विस्तार पर जोर
लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिये संगठन का विस्तार करेगी। इसकी शुरुआत 10 अकटूबर को लखनऊ से होगी। तीन माह में प्रदेश के सभी 18 मण्डलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन करने की तैयारी तेज हो गयी है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी राजनीति में बदलाव और सुचिता की राजनीति को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। साथ ही पार्टी किसानों को लाभकारी मूल्य और नौजवानों को रोजगार के लिए सघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों से चुनावी गठबंधन किया जा सकता है। इसके लिए मै स्वयं सभी प्रदेशों का दौरा इसी माह से आरंभ करने जा रहा हूं।
यूपी, उत्तराखण्ड, बिहार, दिल्ली, हिमाचंल प्रदेश में संगठन का गठन हो गया है। साथ ही यूपी में करीब दो दर्जन जिलाध्यक्षों का गठन कर जिला इकाई निर्वाचित हो चुकी हे। हमारा जोर युवा, महिला, किसान, एवं छात्रों को संगठन से जोड़ने का रहेगा। दस अक्टूबर को लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार राम दत्त त्रिपाठी सहित सभी प्रदेश एवं जिला शहर अध्यक्षों को बुलाया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
