​विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस विशेष: 'चुप्पी तोड़ें, अपनों का साथ दें... हर एक जिंदगी अनमोल है'

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

​लखीमपुर-खीरी,09 सितम्बर(तरुणमित्र)। जिंदगी केवल सांसों का नाम नहीं, बल्कि उम्मीदों और संघर्षों का सफर है। लेकिन भागदौड़ भरी इस आधुनिक जीवनशैली में अकेलापन, बढ़ता मानसिक तनाव और निराशा कई बार इंसान को इस कगार पर ले आती है कि वह अपनी ही सांसों की डोर खुद तोड़ने का फैसला कर बैठता है। इसी गंभीर सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्या के प्रति समाज की सोच बदलने और लोगों को यह अहसास कराने के लिए कि "आप अकेले नहीं हैं", हर साल की तरह इस बार भी 10 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' मनाया जा रहा है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक कलंक, भ्रम और मिथकों को दूर कर जरूरतमंदों को समय पर संबल देना है।
 

आत्महत्या को रोका जा सकता है....

 
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि आत्महत्या के विचारों को समय रहते रोका जा सकता है। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति लगातार उदास, निराश या गुमसुम रहता है, खुद को दूसरों पर बोझ बताता है, या जीवन समाप्त करने जैसी बातें करता है, तो ऐसे संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ऐसे संकट के समय व्यक्ति को डांटने, दोष देने या अकेला छोड़ने के बजाय उसकी बात को ध्यान से सुनें, उसे पूरा भावनात्मक सहयोग दें और तुरंत किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करवाएं।

 

​मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने दी सलाह

 
जिला चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने स्पष्ट किया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां किसी को भी हो सकती हैं और यह पूरी तरह से इलाज योग्य हैं। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में परामर्श और उपचार की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में फैली चुप्पी को तोड़ें और जरूरत पड़ने पर मदद मांगने में कभी संकोच न करें। परिवार के सदस्य, मित्र, शिक्षक, सहकर्मी और पूरा समाज मिलकर किसी डूबती हुई जिंदगी के लिए एक मजबूत सहारा बन सकते हैं।

 

​जरूरत के समय तुरंत लें सहायता

 
यदि आपको या आपके किसी परिचित को मानसिक संबल या आपातकालीन परामर्श की आवश्यकता है, तो Tele-MANAS हेल्पलाइन: 14416 व टोल फ्री नंबर: 1800-891-4416 इन हेल्पलाइन नंबरों पर 24×7 संपर्क कर सकते हैं।
​​
आइए, इस विशेष दिन पर यह संकल्प लें— “बात करें, सुनें, साथ दें—क्योंकि आपकी एक छोटी सी पहल किसी का बहुमूल्य जीवन बचा सकती है।”

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस