बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या,खून से लथपथ मिला शव

बंथरा इलाके का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। बंथरा इलाके में 70 साल की महिला की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थीं। सुबह दूध देने पहुंची महिला ने खून से लथपथ शव देखा। घर के दोनों गेट अंदर से बंद थे, जबकि छत का दरवाजा खुला मिला। पुलिस को शक है कि हत्यारा छत के रास्ते भागा होगा। मौके से दो चाकू भी मिले हैं। शव से करीब 5 फीट दूर जमीन पर सब्जी काटने वाला एक चाकू पड़ा मिला। वहीं, दूसरा चाकू मृतका की चारपाई पर तकिए के नीचे मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के मुताबिक बताया घटना बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव की है। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने छेदाना को घर के बाहर देखा था। इसके बाद वह घर के अंदर चली गई थीं। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव की महिला आशा उन्हें दूध देने पहुंची। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आशा ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आशा ने गेट से अंदर झांककर देखा। छेदाना का शव बरामदे में खून से लथपथ पड़ा था। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के घर में दो मेन गेट हैं। इनमें से एक गेट हमेशा बंद रहता है। दूसरे गेट से घर में आना-जाना होता था। यह गेट भी अंदर से बंद मिला। वहीं, घर की छत पर जाने वाले जीने का दरवाजा खुला था। इसी वजह से पुलिस हत्यारे के छत के रास्ते भागने की आशंका से भी जांच कर रही है। मृतका की बड़ी बेटी रामजानकी ने बताया कि उनकी मां गले में सोने की चेन, कानों में झुमकी और पैरों में पायल पहनती थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह घर पहुंचीं तो मां के शरीर पर ये गहने नहीं दिखे। उनके गाल, गर्दन, सीने और हर जगह चाकू से काटा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान