शिक्षक संघ के अधिवेशन में दुर्गेश यादव अध्यक्ष, बब्बन पाण्डेय मंत्री निर्वाचित

शिक्षक से ही समाज की प्रगति सुनिश्चित- दुष्यंत सिंह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सल्टौआ का त्रैवार्षिक अधिवेशन और सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह बुधवार को ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से दुर्गेश यादव को अध्यक्ष तथा बब्बन पाण्डेय को मंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया। साथ ही अन्य पदों पर भी शिक्षकों का मनोनयन किया गया। अधिवेशन में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी रही। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अधिवेशन संपन्न कराने हेतु पर्यवेक्षक के रूप में लगे विजय यादव और चुनाव अधिकारी रवि सिंह के द्वारा पूरी पारदर्शिता से चुनाव को संपन्न कराया गया किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी न होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का कार्य पूर्ण हुआ। दुर्गेश यादव को अध्यक्ष, विवेक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बब्बन पाण्डेय को मंत्री, चंद्रशेखर पाण्डेय को संयुक्त मंन्त्री, भास्कर दुबे, दीपचंद उमाशंकर पाण्डेय, अविनाश दुबे, वीरेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, धर्मराज यादव,सुशील गहलोत, विजय भारती, नवीन सिंह, मोहम्मद असलम,रीना कनौजिया को उपाध्यक्ष, विनय सिंह, सुरेंद्र यादव, तरुण कुमार, विनय शुक्ला, नितिन कुमार, विनय पाण्डेय, गोविंद, जितेंद्र मिश्र, सोहनलाल को संगठन मंत्री,  राजीव सिंह, रत्नेश्वर नारायण, प्रसून श्रीवास्तव, आसाराम,  धर्मेंद्र कुमार, रमा पाण्डेय को प्रचार मंत्री, मनीष कुमार को लेखाकर, अजय त्रिपाठी को आय व्यय निरीक्षक, गिरजेश सिंह को संरक्षक के रूप में निर्विरोध चुना गया। संघर्ष समिति कार्यकारिणी में मनीष कुमार मिश्रा को अध्यक्ष, अखिलेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदित्य, देवेंद्र यादव, महेंद्र कनौजिया, जाहिद अली सविता पाण्डेय को उपाध्यक्ष, डॉ अश्विनी कुमार पाण्डेय को मंत्री, चंदन श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री, बच्चा राम, अमरीश यादव, रमेश चौरसिया, रजनीश कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, अश्वनी उपाध्याय को संगठन मंत्री,  शिशिर श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, राधेश्याम चौधरी को आय व्यय  निरीक्षक घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक समाज को एक आईना दिखाता है और बिना शिक्षक के समाज प्रगति नहीं कर सकता। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी अनिल यादव  द्वारा सेवानिवृत हुए शिक्षक हरिश्चंद्र उपाध्याय, रामबचन, राम प्रकाश  शुक्ल, कृष्ण चंद्र शुक्ल को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र, मिष्ठान, छड़ी,धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार द्वारा शिक्षक संगठन के पूर्व ब्लॉक  अध्य्क्ष रामनगर  व  जिला कोषाध्यक्ष जय राम सिंह को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।जिला अध्य्क्ष चन्द्रिका सिंह व  जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा द्वारा बताया गया कि अधिवेशन का कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा 7 मई को हर्रैया में ब्लॉक अधिवेशन है इसी क्रम में 15 मई तक सभी ब्लॉकों में शिक्षक संघ का अधिवेशन का कार्यक्रम प्रस्तावित है सभी शिक्षक पर चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और वर्तमान समय में संघर्ष से ही शिक्षक अपना नया मार्ग खोल सकता है।
कार्यक्रम में अनुदेशक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष लालता प्रसाद, बाल गोपाल शुक्ला, मेराज, मनोज यादव सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक ,शिक्षामित्र व अनुदेशक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

काराकास (वेनेजुएला)। हालिया भू-गर्भीय आपदा से जूझ रहे वेनेजुएला में फिर धरती डोली है। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज रविवार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) द्वारा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

तेहरान/वाशिंगटन/बेरूत। चंद दिनों की शांति के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कमर्शियल जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका  ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर तनाव

लंदन/दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमले की घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर तनाव

उत्तर प्रदेश

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी