चीनी की किल्लत की अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध :डीएम

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। जनपद में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चीनी की कमी और किल्लत से संबंधित अफवाहें फैलाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने आमजन से ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट किया कि  जनपद में वर्तमान समय में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और जनसामान्य अपनी आवश्यकता के अनुसार खुले बाजार से चीनी खरीद सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों के आधार पर अनावश्यक रूप से चीनी का भंडारण न करें।

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। ऐसे में अफवाहों के चलते बाजार में अनावश्यक खरीदारी या कृत्रिम मांग की स्थिति पैदा करने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन चीनी की उपलब्धता और बाजार में इसकी आपूर्ति की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
जिला प्रशासन की ओर से जनपद के सभी थोक चीनी व्यापारियों से अपेक्षा की गई है कि वे भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के फूड स्टॉक पोर्टल पर अपने पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक की स्थिति तत्काल घोषित करें। व्यापारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि पोर्टल पर स्टॉक से संबंधित जानकारी को नियमित रूप से अद्यतन करते रहें, जिससे बाजार में उपलब्ध स्टॉक की वास्तविक स्थिति की निगरानी की जा सके।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनपद में थोक व्यापारियों के चीनी स्टॉक की आकस्मिक जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान यदि कोई व्यापारी या व्यक्ति चीनी की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा निर्धारित नियमों के विपरीत स्टॉक रखने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने थोक व्यापारियों को स्पष्ट किया है कि वे अपने स्टॉक का सही विवरण संबंधित पोर्टल पर दर्ज करें और समय-समय पर उसे अपडेट करते रहें। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित व्यापारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
डीएम दीपक मीणा ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली चीनी की कमी से संबंधित अफवाहों पर भरोसा न करें। किसी भी सूचना की पुष्टि अधिकृत माध्यम से करने के बाद ही उस पर विश्वास करें। उन्होंने कहा कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
जिला प्रशासन का कहना है कि चीनी की उपलब्धता पर्याप्त है और आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। बाजार में अनावश्यक रूप से मांग बढ़ाने अथवा अफवाहों के आधार पर खरीदारी करने से बचते हुए लोग अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही चीनी की खरीद करें। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कृत्रिम संकट पैदा करने, जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

जर्जर इमारत में पढ़ रहे 2,075 बच्चे, खतरे में केन ग्रोवर इंटर कॉलेज का भविष्य ये खबर भी पढ़े : जर्जर इमारत में पढ़ रहे 2,075 बच्चे, खतरे में केन ग्रोवर इंटर कॉलेज का भविष्य

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

चीनी के दाम  :फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा...
कारोबार 
 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

 घी खाने के क्या है फायदा?

पेट और पाचन में सुधार:  घी में 'ब्यूट्रिक एसिड' भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंतों की अंदरूनी परत...
लाइफस्टाइल 
 घी खाने के क्या है फायदा?

 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा : भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में दूसरे स्थान पर रहते...
खेल 
 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की दूसरी शादी

अर्जुन रामपाल : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी को आधिकारिक तौर...
मनोरंजन 
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की दूसरी शादी

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान