डीएम ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायजा, मानसून से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी,08 जून(तरूणमित्र)। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अफसरो संग तहसील, ब्लॉक निघासन के अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा चन्दनपुरवा में चल रहे बन्धा मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान पाया कि 70 मीटर की लम्बाई में ग्राम पंचायत की ओर से बन्धा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि बन्धा निर्माण कार्य विगत वर्ष में कराया गया था, जोकि बाढ के समय तीन स्थानों पर कट गया था, जिसे पुनः मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामवासियों ने डीएम से बन्धे की ऊंचाई बढ़ाने हेतु आग्रह किया।डीएम ने बीडीओ निघासन को बन्धे की ऊंचाई के साथ-साथ मजबूती से गुणवत्तापरक व ससमय कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

साथ ही डीएम ने ग्राम पंचायत बैलहा के मजरा ठाकुरपुरवा में चल रहे रपटा पुल के दोनो तरफ बहतिया नाला में सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने ग्रामवासियों के आग्रह पर बीडीओ निघासन को निर्देशित किया कि सिल्ट सफाई का कार्य रपटा के दोनो तरफ और अधिक लम्बाई में कराया जाय, जिससे बाढ के समय पानी सुगमतापूर्वक रपटा पुल से निष्कासित हो सके। 

साथ ही यह भी निर्देशित किया कि सफाई के दौरान जो भी सिल्ट/मिटटी निकल रही है, उसे बहतिया नाले के दोनो तरफ बन्धे के रुप में विकसित किया जाए। इस मौके पर बीजेपी नेता राज राजेश्वर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम राजीव कुमार निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

वैश्विक दबाव से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 886 अंक लुढ़का; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी और कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से...
कारोबार 
वैश्विक दबाव से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 886 अंक लुढ़का; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा ज्यादातर जगहों पर कमजोरी का रुख...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल...
अंतर्राष्ट्रीय 
मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु