बिजनौर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, डीएम ने जारी की एडवाइजरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। में बढ़ती गर्मी और संभावित लू को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मौसम विभाग (आईएमडी) लखनऊ की चेतावनी के आधार पर जनपदवासियों, किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 27 मई तक संभाग के दक्षिणी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्म हवा और लू चलने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एडवाइजरी के अनुसार दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखने की सलाह दी गई है। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए अधिक मात्रा में पानी, छाछ, नींबू पानी और ओआरएस का सेवन करने पर जोर दिया गया है।

कम्पोजिट विद्यालय पर संकुल बैठक का आयोजन ये खबर भी पढ़े : कम्पोजिट विद्यालय पर संकुल बैठक का आयोजन

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का अतिरिक्त ध्यान रखने की बात कही है। किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखने और कटाई के बाद फसल को लंबे समय तक खेत में न छोड़ने की सलाह दी गई है। वहीं पशुपालकों को निर्देश दिए गए हैं कि पशुओं को छायादार स्थान पर रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराएं।

एडवाइजरी में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर जाने से बचने, बच्चों और जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने तथा तैलीय और बासी भोजन से परहेज करने की भी सलाह दी गई है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा लू से बचाव संबंधी सावधानियां अपनाकर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हीट वेव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

देवरिया। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

असम बाढ़ संकट पर अमित शाह ने सीएम हिमंत से की चर्चा, हरसंभव मदद का भरोसा

केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल आज या कल में पहुंचेगा असम  गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को...
राष्ट्रीय 