डीएम एवं एसपी ने थाना कोतवाली देहात में सुनीं जनसामस्यायें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। थाना कोतवाली देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 12 तथा पुलिस विभाग से संबंधित 2 शिकायतें शामिल रहीं। अधिकारियों ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि भूमि विवाद के प्रकरणों में राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को न्याय पाने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह कार्यवाही दोनों पक्षों की उपस्थिति में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न की जाएगी ताकि विवादों का स्थायी समाधान हो सके। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने पुलिस-जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

2017 से द्रमुक के साथ थी एमडीएमके, राजनीतिक पहचान कमजोर होने का लगाया आरोप
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सहकारी मॉडल पर आधारित...
गुजरात 
सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

नई दिल्ली/विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए। राजधानी विक्टोरिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शिमला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

उत्तर प्रदेश

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगरसंदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना