सीडीओ ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्डी

शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न छूटे-सीडीओ

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जनपद में 28 जून से प्रारम्भ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने जिला महिला चिकित्सालय से जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.एन. प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला चिकित्सालय) डॉ. रमेश पाण्डेय, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम भार्गव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आर.बी. यादव, नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश कुमार सिंह, एसपीबी कंसल्टेंट मनीष मिश्रा सहित ट्रेनी एएनएम, एनसीसीडी कैडेट तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद में कुल 411663 बच्चों को चिन्हित किया गया है। दिनांक 28 जून 2026 को 2,283 पोलियो बूथों के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक 1,021 गठित टीमें घर-घर जाकर अभियान से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने सभी अभिभावकों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ तक अवश्य लाएं और उन्हें पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि “हर बच्चा स्वस्थ एवं सुरक्षित हो, पोलियो मुक्त समाज हमारा संकल्प है।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सहकारी मॉडल पर आधारित...
गुजरात 
सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

नई दिल्ली/विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए। राजधानी विक्टोरिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शिमला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत...
हिमाचल 
दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

गाजा संघर्ष पर सरकार की चुप्पी, कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल

फलस्तीन मुद्दे पर भारत की मौजूदा नीति को बताया पारंपरिक रुख से अलग
राष्ट्रीय 
गाजा संघर्ष पर सरकार की चुप्पी, कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगरसंदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 27.06.2026...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी