डायट में जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड, स्पेल-बी प्रतियोगिता का आयोजन

बच्चों के आत्मविश्वास परखने का अवसर है गणित ओलंपियाड परीक्षा- संजय शुक्ल

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को जनपद स्तरीय गणित ओलम्पियाड एवं स्पेलदृबी प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में किया गया। गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में पूरे जनपद से टॉप 5 बच्चों का चयन किया गया। जबकि स्पेल- बी प्रतियोगिता के अन्तर्गत पूरे जनपद से कक्षा तीन स्तर के 3, कक्षा 5 स्तर के 3 तथा कक्षा 8 स्तर के 3 बच्चों का चयन किया गया। चयनित बच्चों को डायट प्राचार्य ने प्रमाण पत्र, मेडल, शील्ड, बैग, स्टेशनरी आदि देकर तथा शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका हौंसला बढ़ाया। बच्चों को सम्मानित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि गणित ओलंपियाड सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, बल्कि यह छात्रों की तार्किक सोच, सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को परखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कहा कि यह परीक्षा छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाती है और उन्हें शैक्षणिक रूप से उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करती है। यह स्कूली पाठ्यक्रम से परे एक व्यापक गणितीय समझ प्रदान करती है। गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता के प्रभारी एवं नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चो में गणित विषय के प्रति रुचि, महत्व और उसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना है। बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 10 छात्रों में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय परीक्षा में लगभग 140 बच्चे शामिल रहे। टॉप 5 छात्रदृछात्राओं में कुदरहा ब्लॉक की कमल नयन, दुबौलिया ब्लॉक के अमर प्रताप, कप्तानगंज ब्लॉक के शिवेन्द्र और  परशुरामपुर ब्लॉक के लक्ष्मी एवं अभिमन्यु अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा कराने, कॉपियों का मूल्यांकन करने और प्रतियोगिता सकुशल संपन्न कराने में जनपद के सभी ब्लॉकों के गणित विषय के एआरपी ने सहयोग किया। स्पेलदृबी  प्रतियोगिता प्रभारी एवं नोडल प्रवक्ता कुलदीप चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चो में शब्दों का सही उच्चारण, अर्थ एवं सही स्पेलिंग के प्रति रुचि, महत्व तथा उपयोगिता के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में कक्षा 8 से कप्तानगंज ब्लॉक के आदर्श, रुधौली ब्लॉक की ऐजल मौर्या तथा कप्तानगंज ब्लॉक के अनीश कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 05 से कुदरहा ब्लॉक की अर्पिता, कप्तानगंज ब्लॉक के अनुराग और कप्तानगंज ब्लॉक की अनामिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 03 से रुधौली ब्लॉक के युवराज, परशुरामपुर ब्लॉक की किरन और दुबौलिया ब्लॉक के विवेक चौरसिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ गोविन्द प्रसाद,  मो इमरान, डॉ रविनाथ, डॉ ऋचा शुक्ला, वंदना चौधरी, वर्षा पटेल, अमन सेन, कल्याण पाण्डेय, सरिता चौधरी, शशि दर्शन त्रिपाठी, नवनीत कुमार, अनिल चौधरी, रमाकांत, विनोद, रामपाल, वीरेन्द्र, शिवम् , संदीप, नागेश, अमित, ज्ञानेन्द्, अजय,  सहित अन्य लोग उपस्थित होकर अपना योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

बर्पी एक्सरसाइज : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है।...
लाइफस्टाइल 
बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

मेथी :भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

आलू के गुटके  :आलू के पराठे से लेकर आपने उसकी कई किस्म की सब्जियों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या...
खाना पकाना 
क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

कमर्शियल LPG  : केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार...
कारोबार 
इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल