भीषण गर्मी में बिजली कर्मियों की छंटनी पर रोक की मांग तेज

वर्टिकल सिस्टम के नाम पर हो रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भीषण गर्मी, हीट वेव तथा प्रदेश में लगातार बढ़ रही रिकॉर्ड बिजली मांग को देखते हुए स्थानांतरण सत्र 2026-27 की अवधि आगे बढ़ाने के प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा है  कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि वर्तमान समय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के बेहतर अनुरक्षण तथा फील्ड में त्वरित फॉल्ट अटेंड करने के लिए अनुभवी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदा तैनाती स्थल पर आवश्यकता है। यही कारण है कि तबादलों की समय सीमा 31 मई से बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 तक करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

संघर्ष समिति ने कहा कि जब प्रबंधन स्वयं यह मान रहा है कि भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के इस कठिन दौर में बड़े पैमाने पर तबादले होने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, तब इसी संदर्भ में वर्टिकल सिस्टम के नाम पर संविदा कर्मचारियों की गई और की जा रही छंटनी, अनुभवी नियमित कर्मचारियों को हटाए जाने तथा डाउनसाइजिंग के नाम पर लगभग 45 प्रतिशत तक संविदा कर्मियों को कार्यमुक्त किए जाने का निर्णय भी तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए।

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना

संघर्ष समिति ने कहा कि इसी संदर्भ में मार्च 2023 और निजीकरण के विरोध में चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के फलस्वरूप बिजली कर्मियों पर की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां भी तत्काल वापस ली जाए जिससे इन  बिजली कर्मियों का भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में पूरा योगदान लिया जा सके।

संघर्ष समिति ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था अत्यंत चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। लगातार बढ़ती बिजली मांग, भीषण गर्मी, हीट वेव और सीमित मानव संसाधनों के बीच बिजली कर्मी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। ऐसे समय में अनुभवी कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की संख्या कम करना विद्युत व्यवस्था को और अधिक संकटग्रस्त बना सकता है।

संघर्ष समिति ने स्पष्ट कहा कि विद्युत व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने में संविदा कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। फील्ड में फॉल्ट अटेंड करने, लाइन अनुरक्षण, उपभोक्ता शिकायतों के समाधान तथा आपातकालीन परिस्थितियों में यही कर्मचारी सबसे आगे रहकर कार्य करते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में की जा रही छंटनी और कर्मचारियों को हटाने की कार्यवाही जनहित एवं विद्युत व्यवस्था — दोनों के लिए नुकसानदेह सिद्ध होगी।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मांग की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए वर्टिकल सिस्टम के नाम पर जारी सभी कर्मचारी विरोधी कार्यवाहियों पर तत्काल रोक लगाई जाए, संविदा कर्मियों की सेवाएं बहाल रखी जाएं, अनुभवी कर्मचारियों को हटाने के निर्णय वापस लिए जाएं तथा समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां समाप्त की जाए ताकि प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, चेन्नई में महंगा हुआ सोना

नई दिल्ली। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बिना किसी बदलाव के...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, चेन्नई में महंगा हुआ सोना

देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बीते दिन हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय टीम का दिल्ली स्थित इंदिरा...
खेल 
स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी सात जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में चराईदेव, शिवसागर, धेमाजी,...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार को भी अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश

देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बीते दिन हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 
शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली